फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक धाता ब्लाक के ग्राम पौली में आयोजित हुई। जिसमें किसानों के साथ-साथ मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन मजबूती के उद्देश्य से पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया।
बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष शाहिद शेख ने की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री शेख ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जायेगा। किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। तत्पश्चात संगठन मजबूती के लिए युवा प्रकोष्ठ का कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही पौली ग्राम पंचायत की युवा प्रकोष्ठ कमेटी वं मेन बाडी का भी गठन हुआ। मुकीम अहमद को ग्राम पंचायत अध्यक्ष, शमशुल हक, मुराद अहमद को उपाध्यक्ष, फूलचंद्र को महासचिव के अलावा कमेटी में पप्पू पासवान को ग्राम पंचायत अध्यक्ष, रामनाथ पासवान को उपाध्यक्ष, मोहर्रम अली को उपाध्यक्ष, इरशाद अहमद को अध्यक्ष, सुनील कुमार पासवान को महासचिव, केशलाल पासवान को सचिवव अनिल कुमार को ग्राम पंचायत पौली का सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में धर्म सिंह चौहान, छोटू सिद्दीकी, ऐजाज सिद्दीकी, अहमद अलीम भी उपस्थित रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal