फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो के अर्न्तगत हुये सडक हादसों के दौरान चार लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के बेरई गांव निवासी उमेश का 20 वर्षीय पुत्र शिवम सैनी बाइक से किसी काम से जा रहा था। जब वह जमलामऊ के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे वह घायल हो गया। इसी प्रकार राधानगर निवासी रामनरेश सिंह का 25 वर्षीय पुत्र राहुल जो चार पहिया चालक है बताते है कि वह पिकअप से आलू लादकर बांदा गया था। वापस लौटते समय जब वह ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा के समीप पहुचा तभी ट्रक से भिडन्त हो गयी। जिससे वह घायल हो गया। उधर किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज निवासी रामऔतार का 39 वर्षीय पुत्र छेद्दू रात 10 बजे ब्लोरो से घर आ रहा था। तभी अनियंत्रित होकर वाहन एक गड्ढे में जा घुसा जिससे वह घायल हो गया। उधर सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव निवासी विशाल का 30 वर्षीय पुत्र सूरज बाइक से जा रहा था। तभी मिठनापुर रेलवे पुल के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal