देहरादून, 30 दिसंबर । मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाए।
शुक्रवार सुबह लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए है। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल पंत को सबसे पहले रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया, जहां से उन्हें देहरादून रेफर किया गया है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal