फतेहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिटौरा में आयोजित बैठक में उप जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन ने सीएचओ को एमएमडीपी और ई-कवच में निश्चय दिवस पर फीडिंग के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मां दुर्गा फाइलेरिया सहायता समूह की सदस्य सुषमा ने सभी सीएचओ को बताया कि दिन में दो बार पैर धोने और व्यायाम करने से पांव में बहुत आराम मिलता है और सूजन भी कम हो जाती है।
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले भर के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को नये मरीजों को खोजने एवं योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। यह जानकारी उप जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन ने दी। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को फाइलेरिया के नये मरीजों को खोजने की जिम्मेदारी को सौंपा गया है। जिसके लिए जनपद के सभी सीएचओ को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में सभी को निक्षय दिवस पर ज्यादा से ज्यादा लक्षण युक्त लोगों की जांच, उनकी ई कवच पोर्टल पर एंट्री तथा पॉजिटिव मरीज का इलाज की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक फाइलेरिया मरीजों को चिन्हित करने और इलाज दिलाने के लिए उनके लक्षण, जांच, पहचान और उपचार पर जानकारी होना आवश्यक है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal