फतेहपुर अमर चेतना। शासन की शीर्ष प्राथमिकता के कार्यक्रम जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद के विकास खण्ड अमौली की ग्राम पंचायत रोटी में पेयजल योजना के पूर्ण होने के उपरांत विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल ने क्षेत्रीय नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया।
विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए योजना से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। बताया कि शुद्ध पेयजल पीने से ग्रामवासी जल जनित रोगों से बचेंगे और बीमारी के इलाज में खर्च होने वाला पैसा भी बचेगा। साथ ही विधायक ने लोगों से अपील किया कि पानी को व्यर्थ न बहाएं। पेयजल योजना के निर्माण से लोगों में खुशी का माहौल रहा और ग्रामीणों ने विधायक को इस योजना के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि अचल सिंह, जूनियर इंजीनियर उज्जवल कुमार, आशीष कुशवाहा, ग्राम प्रधान के अलावा ग्रामीण उपस्थित रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal