फतेहपुर अमर चेतना। जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों से विवाह करने पर प्रोत्साहन पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। उन्होने बताया कि दम्पत्ति में युवक के दिव्यांग होने पर 15000 रूपए व केवल युवती के दिव्यांग होने पर 20000 रूपए एवं दोनों के दिव्यांग होने पर 35000 की धनराशि निर्धारित है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की शर्तें भी निर्धारित है। जिसमें शादी के समय युवक की उम्र 21 से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो एवं युवती की उम्र 18 से कम तथा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। दम्पत्ति आयकर दाता न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। ऐसे दिव्यांग दम्पत्ति पात्र होंगे जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष (2023-24) एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष (2024-25) में हुआ हों। योजना का लाभ लेने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फार्म भरते समय आवेदक दम्पत्ति को दिव्यांगता प्रदर्शित संयुक्त नवीनतम फोटो, आय व. जाति प्रमाण पत्र, युवक एवं युवती का आयु प्रमाण पत्र (जिसमें जन्मतिथि का अंकन हो), सक्षम प्राधिकारी के स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता, अधिवास का प्रमाण-पत्र एवं युवक व युवती का आधार कार्ड की छायाप्रति, एवं विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र उपलब्ध है, तो उसकी छायाप्रति स्वप्रमाणित कर अपलोड किया जाना स्वैच्छिक होगा, आदि अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र ऑनलाइन उपरोक्त वेबसाइट पर करना अनिवार्य है। साथ ही ऑनलाइन सबमिट आवेदन पत्र की प्रिन्ट प्रति व वांछित प्रपत्रों की हार्डकापी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय विकास भवन में प्राप्त करायें। अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय कक्ष सं०-23 विकास भवन, भू-तल, विकास भवन में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal