फतेहपुर (अमर चेतना)। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत व 100 दिवसीय टीबी सघन अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी अस्पतालों में प्रत्येक माह की 15 तारीख को निःक्षय दिवस के अंतर्गत सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए बुधवार की दोपहर दो बजे डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने गोद लिए टीबी मरीज आलिया खातून, चंद्रपाल, नबी बक्श, वीरेंद्र, शिफ़ानाज़ को पोषण सामग्री बॉर्नवीटा, मूंगफली, चना, सत्तू, गुड़ इत्यादि दी गई। यह सारी सामग्री प्रत्येक माह उनके चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal