फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी नई बस्ती बहुआ रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम भोदर मजरे दतौली गांव निवासी रामरूप पिछले सात वर्षा से परिवार सहित शहर राधानगर पश्चिमी नई बस्ती राधानगर रोड पर रहता है। बताते हैं कि उसकी पुत्री मनीषा देवी ने मंगलवार की शाम संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के दादा रामप्रताप ने बताया कि मृतका बीए की छात्रा थी।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal