फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में बुधवार की सुबह घर के दरवाजे पर बैठी 80 वर्षीय वृद्ध के उपर कच्ची दीवार ढह गयी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी स्व0 रामआसरे की पत्नी किशुनिया देवी आज सुबह घर के बाद दरवाजे पर बैठी थी तभी बारिश के कच्ची दीवार ढ़ह गयी जिसके मलवे के नीचे वृद्ध महिला दब गई। परिजन व आस-पास के लोगों ने जल्दी-जल्दी मलबे को हटाकर बाहर निकाला तथा उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal