फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुसैदापुर में बुधवार की दोहपर घर के अन्दर काम कर रहे 35 वर्षीय को जहरीले सर्प ने डस लिया जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मुसैदापुर निवासी रमेश चन्द्र का पुत्र सुशील कुमार आज सुबह घरेलू काम कर रहा था तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal