फतेहपुर अमर चेतना। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश संयोजक चौधरी राजेश यादव ने जनपद में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसकी शुरुआत माडल बार के पूर्व उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एडवोकेट, माडल बार के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव व अरुण यादव को सदस्य बनाकर की गई।
प्रदेश संयोजक चौधरी राजेश यादव ने बताया कि लगभग दो सैकड़ा समाज के लोगों को सदस्यता दिलाई गइ।र् सदस्यता दिलाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज के लोगों के नाम व नंबर प्रदेश में पहुंच जाने से लोगों पर हो रहे अत्याचार व किसी भी परेशानी में सीधा प्रदेश के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से बात कर सकते हैं और उनकी तुरंत मदद की जा सके। इस मौके पर उपाध्यक्ष भूप सिंह यादव, जिला सचिव नरसिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष विनय यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, सरजू यादव, अमन यादव, पिंटू यादव, जिला मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव व तमाम यादव मौजूद रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal