कौशाम्बी। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओ ने शुक्रवार को नगर पंचायत अजुहा में जी-20 समूह के गठन और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कस्बे के नवीन मंडी गेट पर रंगोली बनाकर लोगो को जागरूक किया गया। इस दौरान भाजपा की महिला मोर्चा की प्रीति देवी ने कहा कि समावेशी, न्याय संगत और सतत विकास की केंद्रीकृत भावना के साथ इस बार जी-20 सम्मेलन भारत में आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, कृषि विकास और शिक्षा के उत्थान पर कार्ययोजना बनाई जाएगी। यह भारत का सौभाग्य है कि इस सम्मेलन के आयोजन की मेजबानी देश को प्राप्त हुई है। यह आयोजन देश की अर्थव्यवस्था के विकास में सहायक सिद्ध होगा। इसके माध्यम से भारतीय परंपरा और लोक संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रचार होगा। इस मौके पर पिंकी अग्रहरी , रानी देवी , शोभा देवी , गुड़िया देवी , अंजली सिंह , प्रदीप कुमार , हरी सिंह , बबलू अग्रहरी , दीपक साहू , सहित मौजूद दर्जनों लोगो ने भारत माता के जयकारे लगाए ।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal