फतेहपुर थाना क्षेत्र के रासूपुर गांव में शनिवार की शाम पति के सड़क हादसे में घायल होने की खबर के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसके पति की हालत गंभीर है।रासूपुर गांव निवासी जयराम शनिवार शाम बाइक सवार की टक्कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। परिजन घायल को लेकर कानपुर चले गए। इधर, हादसे की जानकारी से जयराम की पत्नी नीरज देवी (35) बदहवास हो गई। वह कमरे में चली गई। साड़ी के फंदे से वह धन्नी में लटक गई। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे देखा तो उनके होश उड़ गए। फंदे से नीचे उतारा और नर्सिंग होम ले गए। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि महिला की पहले से भी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। हादसे के बाद आपा खो बैठी और आत्महत्या की है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal