-
चोरी की तीन बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना पुलिस ने नौगांव नहर पुलिया के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को पकड़ लिया जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइकें बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह अपने हमराही उपनिरीक्षक व सिपाहियों के साथ नौगांव नहर पुलिया के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोक कर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों बाइक चोर हैं। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम रिंकू कुमार निवासी ग्राम जमरावां थाना हुसैनगंज व राहुल निवासी जूही कालोनी नटबन टोला बारादेवी थाना किदवईनगर बताया। दोनों युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइकें बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, राम सिंह यादव, हेड कांस्टेबल शिवेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, महेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल अमित यादव शामिल रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal