– उद्योग व्यापार मंडल व खाद्य सुरक्षा विभाग के सहयोग से लगा शिविर
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य अधिकारी देवेन्द्र के नेतृत्व में बुधवार को शहर के राधानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में खाद्य लाइसेंस शिविर लगाया गया। जिसमें 46 व्यापारियों के खाद्य लाइसेंस बनाये गये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द ने कहा कि शासन की मंशानुसार व्यापारियों की सरलता के लिए व्यापार मंडल के सहयोग से शिविर लगाकर खाद्य लाइसेंस बनाये जा रहे हैं। जो व्यापारी खाद्य लाइसेंस बनवा चाहते हों, व्यापार मंडल व विभाग से संपर्क करके लाइसेंस बनवा सकते हैं। व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि व्यापारियों की सरलता सहजता हेतु संगठन शिविर लगाकर बहुतायत व्यापारियों के खाद्य लाइसेंस बनवा चुका है। जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र, एके सिंह, एमके यादव, रविशंकर कुशवाहा, रामबाबू, धीरेन्द्र पाल सिंह, पूजा गुप्ता सहित अनेक खाद्य व्यापारी उपस्थित रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal