चौडगरा/फतेहपुर। विकास खंड मलवां के अलीपुर बाबा बैजनाथ शिक्षण एवं जनकल्याण समिति द्वारा माटी पुत्रों का अभीनंदन एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपने परिश्रम और बौद्धिक क्षमता के बदौलत नाम रोशन करने वाले तीन युवाओ को सम्मानित किया गया।
समाजसेवा के लिए सुनील उत्तम, आलोक गौड़ एवं सरकारी सेवा में चयन के लिए सूर्यांश प्रजापति को मुख्य अतिथि जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने मोमेंटो अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अपनी विलक्षण प्रतिभाओं से नाम रोशन करने वाले इन प्रतिभाशाली युवाओं के बदौलत गाँव क्षेत्र का गौरव बढता है। जनसेवक राजेश पटेल, आचार्य कमलेश योगी, प्रोफेसर मिथलेश कुमार सविता, डा. शिवप्रसाद त्रिपाठी, आयोजक विमलेश सविता ने भी संबोधित किया। गाँव के जरूरतमंद सत्तर महिलाओ को कम्बल वितरित किया गया। इस मौके पर रोहित राज सिंह, शिवनरेश पटेल, दुर्गेश मिश्रा रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal