सैनी कोतवाली के बगल में कृषि रक्षा इकाई का गोदाम है। कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी शुभेंद्र कुमार पटेल ने सोमवार को सैनी पुलिस को लिखित सूचना देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह जब कृषि रक्षा इकाई खोलने आए तो देखा कि दरवाजे के दोनों ताले टूटे हुए है , जिसका दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया है, प्रभारी ने कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी ने जायजा लेने के बाद लगभग तीन लाख रुपए कृषि रक्षा रसायन चोरी होने का आरोप लगाया है। प्रभारी की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal