बांदा। सूने घर में घुसे युवक ने छात्रा को दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंची चाची को देख आरोपी युवक भाग निकला। खेत से घर लौटे माता-पिता को छात्रा ने आपबीती बताई। पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्रा का महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।
कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा हाईस्कूल में पढ़ती है। मंगलवार की दोपहर उसके माता-पिता खेत चले गए थे। घर में कोई नहीं था। सूना मौका देख पड़ोसी युवक संतोष दीवार फांदकर घुस गया और कमरे में बैठी छात्रा को दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने ना-नुकुर किया तो उसे जान से मार देने की धमकी दी। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी छात्रा ने शोर मचाया। शोर सुनकर उसकी चाची दौड़ पड़ी। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ दीवार फांदकर भाग निकला। शाम को घर लौटे माता-पिता को छात्रा ने आपबीती बताई। परिजन बेटी को लेकर थाने गए और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपी का जिला अस्पताल में डीएनए टेस्ट का सेंपल लिया गया। वहीं छात्रा का महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal