फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर कारीकान में घरेलू कलह के चलते 30 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी उसकी रास्ते मे मौत हो गयी। जानकरी के अनुसार नरायनपुर कारीकान गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी अनीता देवी शनिवार देर शाम गृह कलह से ऊब कर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी उसने रास्तें में दम तोड दिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal