Tuesday , November 24 2026

क्षत्रिय महासभा के सूरज सिंह बने विधानसभा अध्यक्ष

रायबरेली( अमर चेतना ब्यूरो)अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष अमित सिंह के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए ऊंचाहार विधानसभा के छिपिया गांव निवासी सूरज सिंह भदौरिया को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सूरज सिंह भदोरिया को संगठन का विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता हर्ष व्यक्त करते हुए सीबीआई स्थित उनके आवास पर पहुंचे और फूल मालाओं से स्वागत किया।

 

नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सूरज सिंह भदौरिया ने कहा कि हम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय मंत्री राघवेंद्र सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रीत सिंह के निर्देशों का अपने जिला अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह की अगुवाई में पालन करेंगे और संगठन द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर हम और हमारा संगठन सवर्णों की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा और अहम भूमिका भी निभाएगा।