फर्रुखाबाद। थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में आई बारात सोमवार को दूल्हा काला होने की वजह से बैरंग वापस लौट गई। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। नतीजतन बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर निवासी सुधीर राठौर की बेटी की बारात पड़ोसी जिला मैनपुरी के कुआं टांडा से संजीव कुमार लेकर आए थे। बारात आने के बाद अगवानी हुई। बारातियों को भोजन कराया गया। द्वारचार पर दुल्हन ने जब दूल्हा देखा तो बिदक गई। उसने दूल्हे का रंग काला होने की वजह से शादी करने से इनकार कर दिया। सारी रात बराती फेरे कराने के लिए बातचीत से हल निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन लाख जतन के बावजूद दुल्हन नहीं राजी हुई। इसके बाद बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal