कौशाम्बी : कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत सराय अकिल अंतर्गत फ़किराबाद चौराहा से प्रयाग राज मुख्य मार्ग पर काफी दिनों से सड़क के बीच बड़ा गड्ढा हो चुका है।मुख्य मार्ग होने के कारण बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहनों का आवागमन लगा रहता है।इस गड्ढे के कारण कई बार दुर्घटना हो चुकी है।कभी कभी आगे का वाहन जब गड्ढे को देखकर ब्रेक मारते है तो पीछे से चलने वाली गाड़ी टकरा जाती है और लोग बुरी तरह घायल हो जाते है।इस गड्ढे के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है और शायद जिम्मेदार भी इसी का इंतजार कर रहे है।वही दूसरी ओर ब्लाक कड़ा के गिधरपुर गढ़ी से औरेनी लिंक मार्ग पूरी तरह से गड्डे में तबदील हो गया है जिम्मेदार मौन क्या जिम्मेदार योगी जी के छवी को धूमिल करना चाहते है जो उत्तर प्रदेश को सुंदर प्रदेश बनाना चाहते है।लगातार हो रहे दुर्घटनाओं से आम जनता काफी आक्रोशित है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal