Tuesday , November 24 2026

अब लखनऊ से मिल सकेगा 12 देशों का वीजा

ऑस्ट्रिया, चेकगणराज्य, पुर्तगाल, स्विजरलैंड, नीदरलैंड,क्रोएशिया,इटली, सऊदी अरब, हंगरी,जर्मनी, माल्टा, स्टोरिया सहित कई देशों की वीजा के लिए अब यात्रियों को दिल्ली दूतावास की दौड़ नहीं लगानी होगी। अब लखनऊ से ही वीजा के लिए एप्लिकेशन अप्लाई कर सकेंगे। सीएम योगी आज 5 कालिदास मार्ग से सुबह 11 बजे VFS ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सरोजिनी नगर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।  9 फरवरी से कई देशों के लिए वीजा एप्लिकेशन स्वीकार किए जाएंगे।