– अलग-अलग स्थानों पर खिचड़ी भोज के हुए कार्यक्रम

फतेहपुर (अमर चेतना) 14 जनवरी 2025। मकर सक्रांन्ति का पर्व मंगलवार को समूचे जनपद में हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। पर्व के मौके पर विभिन्न संगठनों द्वारा खिचड़ी भोज के आयोजन भी किये गये। साथ ही कैम्प लगाकर खिचड़ी का वितरण किया गया। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने सुबह-सुबह गंगा स्नान में डुबकी लगाई तत्पश्चात खिचड़ी का लुत्फ उठाया।
मकर संक्रिन्त के पर्व को लेकर कई दिनों पहले से तैयारियां की जा रही थीं। महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए जमकर खरीददारी की थी। सुबह से ही पर्व को लेकर सभी घरों में गजब का उत्साह देखा गया। उरद की दाल की खिचड़ी, दही बड़ा, पापड़ सहित अन्य व्यंजन तैयार किये। सर्वप्रथम लोगों ने स्नान किया तत्पश्चात पूजा-अर्चना हुई और गर्मागरम खिचड़ी का लुत्फ उठाया। इसके अलावा ओम घाट भिटौरा सहित अन्य घाटों पर गंगा स्नान करने वालों का जमावड़ा लगा रहा। मान्यता के अनुसार सर्वप्रथम लोगों ने गंगा स्नान किया तत्पश्चात खिचड़ी का आनन्द उठाया। पर्व को लेकर कई स्थानों पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। आचार्यकुलम ने महादेवन शाखा में आयोजित समरसता भोज में शाखा के स्वयंसेवकों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal