कौशाम्बी।सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में मंगलवार को 1971 के भारत पाकिस्तान के युद्ध में परचम फहराने वाले लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती मनाई गई। शिक्षिका शालिनी सिंह ने बच्चों को बताया की उनका जन्म 27 दिसंबर 1942 को झारखंड के गुमला जिला के जारी गांव में हुआ था । उन्होंने सेना में बिहार रेजिमेंट से अपना कार्य शुरू किया। बाद में जब 14 गार्ड्स का गठन हुआ, तब एल्बर्ट अपने कुछ साथियों के साथ वहाँ स्थानांतरित कर किए गए। एल्बर्ट एक अच्छे योद्धा तो थे ही, यह हॉकी के भी अच्छे खिलाड़ी थे। भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में अलबर्ट एक्का वीरता, शौर्य और सैनिक हुनर का प्रदर्शन करते हुए अपने इकाई के सैनिकों की रक्षा की थी। इस अभियान के समय वे काफी घायल हो गये और 3 दिसम्बर 1971 में इस दुनिया से विदा हो गए। भारत सरकार ने इनके बलिदान को देखते हुए मरणोपरांत सैनिकों को दिये जाने वाले उच्चतम सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया था।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal