फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। सर्वप्रथम पत्थरकटा चौराहे पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ पीके सिंह के साथ सभी वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित करके उनके उत्तम स्वास्थ्य रहने की कामना की।
उधर जिला अस्पताल में सरकारी डॉक्टरों द्वारा मरीजों को प्राइवेट जांच व दवा लिखे जाने की शिकायत भी सीएमएस से की गई। प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश की मोदी सरकार की मंशा के विपरीत सरकारी डॉक्टर भोले भाले मरीजों को गुमराह करके प्राइवेट जांच एवं दवाई लिख रहे हैं और वह दवाएं 50 परसेंट कमीशन की होती हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस पर अंकुश न लगा तो शीघ्र ही आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, शशिकांत मिश्रा, आदित्य शुक्ला, श्रवण कुमार, प्रकाश चंद्र मिश्रा, नरेश चंद्र विश्वकर्मा, शिवाकांत तिवारी, एसके गुप्ता, प्रमोद पांडेय, मूलचंद्र गुप्ता, अर्जुन वैद्य, महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, अंजली मिश्रा, नीलम यादव, सरला सिंह चौहान, पूनम राय भी मौजूद रहीं।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal