फतेहपुर। नगर पालिका परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रयास से नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों हेतु एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पीरनपुर बाल्मीकि पार्क में किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन नगर

पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने किया। जिसमेंं मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नारायण गिरी, अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार बोर्ड के सम्मानित सभासद, डॉक्टर शहाबुद्दीन भी रहे। कार्यक्रम में राजकुमार मौर्य ने कहा कि कर्मचारियों व उनके परिवारों की स्वास्थ्य हेतु शिविर लगाया गया है उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है जन-जन को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सके। हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा पोषक आहारलेना चाहिए। सभी लोग अपने आस-पास के वातावरण को भी स्वच्छ बनाए रखें यह हम सब की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा चिकित्सा अधिकारी राजीव नारायण गिरी ने कहा कि व्यक्ति को अपनी सेहत के लिए जागरूक रहना बहुत ही जरूरी है अगर किसी भी व्यक्ति को दो हफ्ते खांसी आती है तो उसकी जांच कराना अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टीवी मुक्त अभियान के अंतर्गत आप सभी लोग मित्र बनकर क्षय रोगियों को पोषण सहायता प्रदान करने में सहयोग कर सकते हैं
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal