फतेहपुर अमर चेतना। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य रहे शिक्षकों के मसीहा ओम प्रकाश शर्मा की चौथी पुण्यतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई ने मनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला व मंत्री अमित कुमार सिंह के अलावा सभी पदाधिकारियों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात शिक्षक एवं शिक्षाहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि ओम प्रकाश शर्मा ने अन्तिम समय तक शिक्षकों की उपलब्धि के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल सिंह चोहान, आय-व्यय निरीक्षक कौशल कुमार, देवी प्रसाद, बलराम, अर्पित शर्मा, शिवेन्द्र सिंह, योगेन्द्र कुमार, सुशील कुमार सिंह यादव, रामचन्द्र केशरवानी, सन्तोष सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, मासूक खां, नदीम वारिस, देवेन्द्र सिंह, छविलाल, धर्मेन्द्र कुशवाहा, आशीष गुप्ता, भरत सिंह, उदय प्रताप सिंह, मनोज अग्रवाल, वेद नारायण, जितेन्द्र पाण्डेय भी मौजूद रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal