प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र के करेलाबाग निषादराज पार्क के पास स्थित तुलसी क्लॉथ स्टोर में बीती रात 3 बजे शॉर्ट सर्किट से आग गयी। स्थानीय निवासियों ने फ़ायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक दमकलकर्मी आए तब तक दुकान के अंदर रखा सामान जल कर ख़ाक हो चुका था।
जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण लगभग 3.30 बजे दुकान के अंदर आग लगी थी। दुकान बंद होने के कारण शुरू में पता नहीं चला। धुवाँ बाहर निकलने के बाद लोगों को आग के बारे में पता चला ।लेकिन तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी। दुकानदार के अनुसार सारे कपड़े जलकर राख हो गए जिससे लाखों रुपए का नुक़सान हुआ है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal