फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक कमलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में नहर कालोनी में सम्पन्न हुई। जिसमे आजादी के महानायक सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यर्पण कर उनकी जयंती मनाई गई तत्पश्चात किसानों की समस्याओ पर चर्चा करते की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रहे। किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अनेक निर्णय लिए गए जिसमें गणतंत्र दिवस को किसानों द्वारा धूमधाम से मनाये जाने व जनपद की तीनों तहसीलों में ट्रैक्टर से तिरंगा रैली निकाले जाने एवं संगठन को मजबूती देने व किसानों की समस्याओ के समाधान के लिये प्रत्येक माह की तीन तारीख को सभी ब्लाकों में बैठक किये जाने का निर्णय लिया गया। जिसमे अन्ना मवेशियों की समस्याओं को लेकर बीडीओ का घेराव किया जायेगा। 28 जनवरी को किसानों की समस्याओं को लेकर हसवा ब्लाक का घेराव किया जायेगा। साथ ही बताया कि चार फरवरी को खागा तहसील के अमाव ग्राम में किसान पंचायत का आयोजन किया जाना है जिसमे बड़ी संख्या में किसान प्रतिभाग करेंगे। किसानों की इस पंचायत मे मुख्य अतिथि के रूप के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह रहेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम, मंडल उपाध्यक्ष राम सहाय पटेल, नवल सिंह पप्पू सिंह, नागेंद्र यादव, अनिल पटेल, सुरेंद्र पटेल, शाहिद शेख, मुन्ना शेख, ममता गुप्ता, दिनेश शुक्ला, छोटू सिद्दीकी आदि रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal