फतेहपुर। शहर के देवीगंज स्थित श्रीमती रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को इंटर की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कक्षा ग्यारह की छात्राओं ने इंटर की छात्राओं को विदाई दी। विदाई के दौरान छात्राओं के आंसू छलक पड़े।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय संरक्षक पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्त ने शिरकत की। संरक्षक व प्रधानाचार्य मोनी गुप्ता ने इंटर की छात्राओं को तिलक लगाकर शुभाशीष प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं कक्षा ग्यारह की छात्राओं ने भी इंटर की छात्राओं को विदाई दी। विदाई के दौरान छात्राओं के आंसू छलक पड़े। पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी छात्राएं मेहनत करके इंटर की बोर्ड परीक्षा दें। अच्छे अंक लाकर अपना, अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय का नाम रोशन करें। इस मौके पर रंजना शुक्ला, सविता उमराव, संध्या गुप्ता, गंगा प्रसाद गुप्ता, प्रवीण कुमार के अलावा अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal