Tuesday , November 24 2026

तांबेश्वर मंदिर में पूर्व सैनिकों ने कराया खिचड़ी भोज

फतेहपुर (अमर चेतना) 14 जनवरी 2025। चैफेरवा स्थित पावर ग्रिड कापोर्रेशन में तैनात पूर्व सैनिकों ने शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत करके खिचड़ी का जहां आनंद उठाया वहीं सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में माथा टेका।
खिचड़ी भोज का आयोजन सूबेदार एसएस पाण्डेय, हवलदार जगन्नाथ सिंह, हवलदार रामेश्वर सिंह, एके दीक्षित की ओर से तांबेश्वर मंदिर में कराया गया। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पूर्व सैनिकों ने स्टाल लगाकर खिचड़ी वितरण किया। खिचड़ी लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए गरमा गरम खिचड़ी का लुत्फ उठाया।