फतेहपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद के बेरोजगार अभ्यार्थियों एवं कुशल श्रमिकों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में कल (आज) रोजगार मेला व कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जेएमडी. मैन पावर सर्विसेज, चंडीगड द्वारा गोदरेज मारूति कंपनी हेतु व पुखराज हेल्थकेयर कानपुर द्वारा प्रतिभाग कर वेतनमान 18000 व 8000 हेतु योग्य अभ्यार्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यार्थी का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आंनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। कोई भी अभ्यर्थी जो हाईस्कूल, इंटर, स्नातक आईटीआई. डिप्लोमा उत्तीर्ण आयु 18 से 25 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र स्वंय के अंकपत्र व प्रमाण पत्रों सहित प्रातः दस बजे तक अवश्य उपस्थित हो। रोजगार मेले में आंनलाइन आवेदन हेतु कार्यालय से सम्पर्क करें। इच्छुक, अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल पर अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180 298602 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal