Tuesday , November 24 2026

रोजगार मेला व कैरियर काउंसलिंग आज

फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से कल (आज) प्रातः ग्यारह बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश स्तर की ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स लखनऊ, कैरियर ब्रिज स्किल सोल्यू. प्रा.लि. अहमदाबाद, न्यू एक्चा आरओ सिस्टम आदि कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन के साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। हाईस्कूल इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीण 18 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र स्वंय का बायोडाटा (कम से कम तीन प्रतियों में) व समस्त प्रमाण पत्रो सहित प्रातः 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हों। रोजगार मेले में आनलाइन आवेदन के लिए 25 फरवरी तक कार्यालय से सम्पर्क करें। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल अथवा किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180-298602 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।