- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
फतेहपुर: घर में घुसकर शराब के नशे में युवती के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। युवती ने शोर मचाकर विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घटना का युवती ने आडियो, वीडियो बनाया है। जिसे पुलिस को सौंपा है। हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गांव का छोटा यादव उसके घर में घुस आया। अश्लील बाते करने लगा। उसने फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग की। उसका हाथ पकड़ लिया। शोर मचाकर विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द बोले। पुलिस ने मामले में छेड़खानी, हरिजन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal