फतेहपुर। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के जमरावां वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने अपने कैंप कार्यालय पर प्रत्येक माह की भांति इस माह भी जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनने का काम किया। उन्होने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण किए जाने का आहवान किया।
जनता दरबार में जमरावां, नौगांव, भगला का पुरवा, रामपुर आदि गांव के तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें जमरावां गांव की मंजू देवी पत्नी फूल सिंह, चंद्रकली पत्नी रामकृपाल का राशन कार्ड जारी होने पर जिला पंचायत सदस्य को धन्यवाद दिया। जनता दरबार में दिव्यांग सोनू सिंह, कल्लू ने अपने विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने का निवेदन किया। जिस पर जिला पंचायत सदस्य ने सीएमओ से फोन पर वार्ता करके सोमवारको प्रमाण पत्र बनवाये जाने का आग्रह किया। कई लोगों ने आय प्रमाण पत्र में स्थानीय लेखपाल द्वारा की जा रही हीलाहवाली को बताया। ग्रामीणों ने बताया कि आय से ज्यादा का प्रमाण पत्र लेखपाल द्वारा बनाया जा रहा है। इस पर उन्होने संबंधित लेखपाल से फोन पर बात कर उचित आय का प्रमाण पत्र बनाये जाने की बात कही। इस मौके पर नीरज अग्निहोत्री, सुरेश दुबे, आशु शुक्ला, सालिगराम पांडेय, चेतन, सनी सिंह भी मौजूद रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal