प्रतापगढ़। मौनी अमावस्या के पर्व पर बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शनार्थियांे का शनिवार को उत्साहजनक संगम दिखा। प्रयागराज संगम तथा कालाकांकर व मानिकपुर से स्नान कर वापस लौटे श्रद्धालुओं ने दोपहर बाबा धाम पहुंचकर मत्था टेका। वहीं सुबह से ही धाम में मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालु आदिगंगा सई में स्नान कर दान पुण्य में भी जुटे दिखे। मौनी अमावस्या के स्नान पर्व को लेकर लालगंज चौक पर भी भीड सुबह से ही देखी गयी। इसके चलते पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने मे कडी मशक्कत मे देखा गया। घुइसरनाथ मार्ग पर वाहनों की अधिकता के कारण भी चौक पर कई बार जाम की स्थिति बनी दिखी। वहीं घरो मे भी सनातन श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान कर मां गंगा की पूजा आराधना की। क्षेत्र के हरिहरमंदिरम के परमानंद आश्रम मे भी भजन व संकीर्तन मे श्रद्धालु जुटे दिखे। नेशनल हाइवे के बड़े हनुमान जी मंदिर पर मौनी अमावस्या के साथ शनिवार का दिन होने के कारण हनुमान जी के भी दर्शन पूजन में श्रद्धालुओं का उत्साहजनक जमघट दिखा। इसके चलते दीवानी मार्ग मोड पर भी भीड का दबाव देखा गया। तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष कमलेश पाल के साथ फोर्स को भी व्यवस्था बनाने में मार्च करते देखा गया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal