सोनभद्र। जिले की सोन नदी में शनिवार की सुबह एक अधेड़ महिला की लाश मिली। सूचना पाकर पहुंची चोपन थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान करने में जुट गई।
क्षेत्र में रहने वाले लोग रोजाना की तरह टहल रहे थे। तभी उनकी नजर सोन नदी पर बने पुल के नीचे पड़ी एक महिला की लाश पर गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चोपन थाना पुलिस पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि शव करीब दो या तीन दिन पुराना है और जलीय जंतुओं ने चेहरे व कई अंगों को खा लिए हैं, जिससे शिनाख्त भी नहीं हो पा रही है। आशंका यह है कि महिला की लाश अन्य जगह से बह कर यहां पहुंची है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal