प्रतापगढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को तहसील सभागार में अफसरो तथा अधिवक्ताआंे एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मतदान की पवित्रता का संकल्प जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र मे मतदान की पवित्रता ही हमारे संविधान की मूल ताकत है। उन्होने लोगों से निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के साथ मतदाता जागरूकता के प्रति भी कारगर भूमिका निभाने का आहवान किया। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार न्यायिक सुप्रिया चतुर्वेदी ने भी मतदान की महत्वता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने किया। संयोजन सुरेश यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम को नायब तहसीलदार एनके शुक्ला, पंकज तथा रामराज कुशवाहा, रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने भी संबोधित करते हुए भारतीय संविधान मे मताधिकार को सर्वोच्च मौलिक अधिकार ठहराया गया। आभार प्रदर्शन सेवानिवृत्त आरके रामलोचन त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर महामंत्री शेष तिवारी, संतोष पाण्डेय, संदीप सिंह, आशीष तिवारी, विनोद मिश्र, सिंटू मिश्र, धीरेन्द्र मिश्र, शिवाकांत शुक्ला, राजेश तिवारी, राजेश यादव आदि रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal