फतेहपुर (अमर चेतना) 14 जनवरी 2025। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा ओम घाट के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार देवर-भाभी घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही गांव निवासी छेदीलाल का 23 वर्षीय पुत्र राहुल अपने भाई पवन कुमार की 32 वर्षीय पत्नी गुड्डन देवी को बाइक पर सवार कर थाना क्षेत्र में स्थित भिटौरा ओम घाट गंगा नहाने जा रहा था। जब उसकी बाइक ओम घाट के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार देवर-भाभी दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलों को इलाज के लिय जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal