रायबरेली। समाजवादी पार्टी विकास खण्ड सताँव द्वारा बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों के साथ बूथ समीक्षा बैठक सुल्तानपुरखेड़ा में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष सरयू प्रसाद कोरी ने किया। जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्तागण अपने बूथों पर नये मतदाता बनाये जाने हेतु मतदाता सूची का अवलोकन कर छूटे मतदाताओं को जोड़ने का कार्य प्राथमिकता पर करें। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि भाजपा बूथ पर साजिश करने पर जुटी हुई है। भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती है, वह लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है, दूसरे राज्यों से आरएसएस के कार्यकर्ताओं को गाँव-गाँव पहुँचाया जा रहा है ताकि बूथ स्तर पर षड़यन्त्र किया जा सके। समाजवादी पार्टी को प्रदेश में भारी बहुमत का जनसमर्थन प्राप्त है, इसी डर से भाजपा
लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करना चाहती है, भाजपा का यह कृत्य भारतीय संविधान और जन भावनाओं के विरूद्ध है, भाजपा सरकार ने राज्य में न सिर्फ अराजकता पैदा की है बल्कि राज्य का विकास रोककर महापाप किया है। ऊबी हुई जनता बदलाव चाहती है, 2022 के विधान सभा चुनाव में जनसमर्थन से उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया तय हुआ है। समीक्षा बैठक को जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासी, राजेश मौर्या, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर यादव, रामे यादव, चन्द्रराज पटेल, कृपाशंकर यादव, राम बहादुर पास, शिव बहादुर लोधी, गिरिजाशंकर लोधी, सतगुरू पासी, मो0 रईस, बबलू लोधी, राजेश शुक्ला, सुनील यादव, सुशील कुमार, अनिल यादव आदि ने सम्बोधित किया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal