फतेहपुर। शक्रवार को शहर के मुराइन टोला गीत गोविंद प्रकाशन मुख्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सावन गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। प्रकाशन के अध्यक्ष हार्दिक अग्रहरी ने बताया कि माता-पिता के नाम पर स्थापित प्रकाशन में वह डेढ़ वर्ष से लेखकों की पुस्तकें प्रकाशित कर रहे। बताया कि वह साहित्य लेखन को जनपद में भी आगे बढ़ाएंगे। हार्दिक को भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार तथा अन्य पंजीकृत संस्थाओं से साहित्य एवं प्रकाशन क्षेत्र में कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। कार्यक्रम में नैंसी गौतम, सिद्धार्थ चंदेल, लखन कुमार, अक्षत बाजपेई, आर्यन रस्तोगी, ओम श्रीवास्तव, शौर्य गुप्ता, राष्ट्रीय खिलाड़ी लखन सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal