फतेहपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग का संचालन राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर के परिसर में किया जा रहा है। जिसमें यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीएस, नीट एवं जेईई की कक्षायें संचालित है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग में निःशुल्क प्रवेश लिया जा सकता है। आवेदन 30 जनवरी से शुरू हो गये हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में समय प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, राजकीय पुस्तकालय (मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पुस्तकालय), राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास महिला, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालिका, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास खागा, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास अढौली से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। 20 फरवरी को शाम चार बजे तक आवेदन पत्र पूर्ण करते हुये समस्त अभिलेखों सहित उपरोक्त कार्यालय व संस्था में जमा कर सकते हैं। उक्त तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal