रायबरेली बीते कुछ दिन पहले सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी। हादसे में घायल एक शख्स का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज उसने भी इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। एक और मौत से मृतकों का आंकड़ा सात हो गया है। अखिलेश यादव ने रायबरेली दौरे से लौटने के बाद अपने वादे के मुताबिक हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एक एक लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों को बीस हजार रुपए की चेक भेजी है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई के लिए बीस हजार रूपए भी भेजे हैं। आज सपा के पूर्व मंत्री और ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने परिजनों से मिलकर उन्हें चेक प्रदान किया।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal