संविदा कर्मियों के न्याय के लिये व्यापारी देंगे साथ: गर्ग
फतेहपुर। मांगों को लेकर अनवरत धरना प्रदर्शन कर रहे विद्युत कर्मियों के धरने चौथे दिन आदर्श व्यापार मंडल ने धरने को समर्थन देते हुए विद्युत कर्मियों के लिये हर तरह से साथ देने का भरोसा दिलाया।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश पावर कार्पाेरेशन निविदा संविदा कर्मियों की सात सूत्रीय मांगो को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर दिए जा रहे धरने के चौथे दिन फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल ने विद्युत कर्मियों की समस्याओं को लेकर उनका साथ देने का भरोसा जताया। संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने विद्युत कर्मियों के धरने का समर्थन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक मधुरे एव जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप को हर तरह का साथ देने का भोरोसा दिलाया। प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक माधुरे ने बताया कि कर्मचारियों के साथ कम्पनी व अधीक्षण अभियंता द्वारा ईपीएफ के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया। जिसकी एफआईआर दर्ज करवाने एवं कर्मचारियों का धन उनके ईपीएफ खाते में जमा करवाने, दुर्घटना में मृत्यु कर्मियों के बीमे का पैसा एव एव घायल कर्मियों के इलाज के धन का भुगतान कराये जाने बकाया वेतन दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मियों द्वारा धरना दिया जा रहा है लेकिन उनकी समस्याओं पर प्रबंधन व अफसरों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा जब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता धरना जारी रहेगा। इस मौके पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ब्रजेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष मुकीम अहमद, स्क्रेप संघ जिलाध्यक्ष मो. अकरम उर्फ गुड्डू, युवा जिलाध्यक्ष एवं पावर टूल्स जिलाध्यक्ष मो. इमरान विद्युत कर्मियों में मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, दीपक देहाती, दिलीप अग्निहोत्री, मीटर रीडर इकाई के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र उत्तम, कुलदीप केसरवानी, शत्रुधन सिंह आदि रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal