प्रयागराज। राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. अभय प्रताप सिंह, और प्रदेश महासचिव उ.प्र. प्रांजल यादव के नेतृत्व मे बांगलादेश मे हो रहे, हिन्दूओं के खिलाफ अत्याचार और हिन्दू मन्दिरों का तोडे जाने के विरोध में राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बांगलादेश के प्रधानमंत्री का प्रयागराज स्थित सुभाष चौराहे पर पुतला दहन कर के विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन मे सम्मिलित प्रयागराज जिला के महासचिव अर्पित मिश्र ने कहा बांगलादेश मे हो रहे हिन्दूओं के खिलाफ षण्यंत्र का संगठन कतई बरदाशत् नहीं करेगा। प्रदर्शन मे मुख्य रुप से सम्मिलित-सुनिल वर्मा राकेश कुमार उदय सिंह आकाश दुबे, पुष्पराज प्रजापति, शुभम कुमार, अमन शास्त्री, मनोज श्रीवास्तव इत्यादी सैकडो की संख्या मे हिन्दू सैनिक मैजूद रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal