लखनऊ। ट्विटर ने लगभग साढ़े तीन महीने बाद सामाजिक कार्यकर्ता व एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर का ट्विटर अकाउंट @Anutanthakur को वापस बहाल कर दिया गया है।
ट्विटर ने 10 अक्टूबर 2022 को अनुचित प्रयोग के लिए कई अकाउंट रखे जाने के आरोपों के आधार पर नूतन का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से बंद कर दिया था।
नूतन ने कोर्ट में वाद दायर कर ट्विटर की कार्यवाही को मनमाना बताते हुए अकाउंट बहाल करने तथा क्षतिपूर्ति की मांग की थी। जिस पर सिविल जज जूनियर डिवीजन लखनऊ ने ट्विटर इंक को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था। अब नूतन को ट्विटर द्वारा यह बताया गया है कि उनके अकाउंट द्वारा नियमों का उल्लंघन नहीं किया था और उनका अकाउंट बहाल किया जा रहा है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal