अविनाश कुमार पाण्डेय
रायबरेली (अमर चेतना) ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा गांव निवासी युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ और रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। युवक कैंसर से पीड़ित बताया जा रहा है। आपको बताते चलें की अरखा गांव निवासी महेश कुमार कई वर्षों से कैंसर से पीड़ित था। जिसका पैसों के आभाव में बेहतर तरीक़े इलाज नहीं हो पा रहा था। महेश कुमार के चार बच्चे हैं जिसमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे ऊंचाहार कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया की युवक बीमारी से पीड़ित था जिसकी वजह से आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal