फतेहपुर ।जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । मुख्य विकास अधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल ,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से लाम्बित मामलों का नियमानुसार ससमय निस्तारण कराये। निवेश मित्र पोर्टल से जिन विभागों से लाभार्थियों के आवेदन पत्र निरस्त किये गये, उनके कारण की जांच करे। लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड फतेहपुर, एस0 डब्लू0 सी0 प्रबन्धक फतेहपुर, नेशनल हाइवे ऑथरिटी रायबरेली, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग ,क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी सीडा आदि से संबंधित प्रकरणों को नियमानुसार कार्यवाही करके के कार्यों को करने के निर्देश सम्बंधितो दिए । बैठक में नेशनल हाइवे ऑथरिटी रायबरेली द्वारा अपने प्रतिनिध भेजने पर पत्राचार करने के निर्देश सम्बंधितो को दिये।पिछले बैठक के कार्यवाही के जाच किया। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि जिन बैंकों में ऋण संबंधी पत्रावली लंबित है, उनका निस्तारण कराये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी व्यपारियो द्वारा समस्याए बताई गई है उनका नियमानुसार त्वरित गति से निस्तारण किया जाए । उन्होंने कहा कि पीएमईजीपी, एमवाईएसवाई, ओडीओपी के लक्ष्य प्राप्त हुए है, प्राप्त आवेदन को बैंकों में प्रेषित करके लाभार्थियों को शत प्रतिशत ऋण उपलब्ध कराए ताकि उद्यमी रोजगार लगा सके । छोटे- छोटे उद्योगों के व्यापारियो को अपने उद्योगों का विस्तार करने के लिए प्रचार- प्रसार कराया जाय। औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योग लगाने के लिये जो प्लाट खाली उनकी सूची संबंधित एजेंसी उपलब्ध कराये। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, अधीक्षण अभियंता विद्युत, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, एलडीएम सहित संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे ।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal