फतेहपुर श्रीमती अनीता सचान, मा0 सदस्या उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा जिला महिला चिकित्सालय स्थित लेबर रूम, ओ0पी0डी0 का औचक निरीक्षण किया गया जिला अस्पताल में प्रसव हेतु भर्ती महिलाओं से भी उनके स्वास्थ्य के बारे मंे जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि जो महिलाओं के सम्बन्ध में पंजिका बनी है उसमें फॉलोअप का कालम जोडा जाए तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में समय-समय पर फॉलोअप किया जाए तथा साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान रखा जाए । निरीक्षण के उपरान्त विकास खण्ड भिटौरा मे जागरूकता शिविर का आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाआंे की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कहा कि उक्त जानकारी को अपने आस-पास में जागरूकता फैलाया जाए जिससे उक्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार आम जनमानस तक पहँुच सके।
मा0 सदस्या द्वारा अपराह्न 02ः00 बजे सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन फतेहपुर में महिला उत्पीड़न मामलों की जन सुनवाई की गयी जिसके अन्तर्गत 04 प्रकरण प्राप्त हुए। प्रकरणों की गम्भीरता को देखते हुए उक्त प्रकरणांे में तत्काल कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि तत्काल रूप से सम्बन्धित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही की आख्या मा0 आयोग को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करायी जाए। उक्त समीक्षा बैठक में श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव(पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर, नन्द प्रकाश डिप्टी कलेक्टर (प्रथम), नीरज कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी विवेक शुक्ला, जिला समन्वयक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय फतेहपुर, नमिता सिंह महिला थानाध्यक्ष महिला थाना फतेहपुर आदि उपस्थित रहे।
Amar Chetna Latest Updated Hindi News Portal